• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Mechanic37

Mechanic37

इंजीनियरिंग और फिजिक्स,केमिस्ट्री

  • भौतिक विज्ञान
  • इंजीनियरिंग नोट्स
    • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
    • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
    • इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
    • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स
  • रसायन
  • जीव विज्ञान
  • कंप्यूटर
Home » न्यूट्रॉन क्या होता है ? इसके गुण | उपयोग

न्यूट्रॉन क्या होता है ? इसके गुण | उपयोग

April 1, 2021 by Er. Mahendra Leave a Comment

4.6
(5)

न्यूट्रॉन क्या होता है ? इसके गुण | उपयोग

न्यूट्रॉन क्या होता है ? इसके गुण | उपयोग

न्यूट्रॉन

आज के इस टॉपिक में हम परमाणु के अन्दर उसके नाभिक में पाए जाने वाले एक पार्टिकल जिसे हम न्यूट्रॉन कहते है उसके बारे में समझेंगे | हम जानते है की किसी भी परमाणु के नाभिक के अन्दर दो तत्व पाए जाते है जिनमे से एक होता है प्रोटोन और दूसरा होता है न्यूट्रॉन | लेकिन आज के इस टॉपिक में हम प्रोटोन के बारे में बात नहीं करेंगे इस टॉपिक में हम न्यूट्रॉन को डिटेल में समझेंगे जैसे की न्यूट्रॉन क्या होता है इसकी खोज किसने की थी

इसके अलावा इस पर कोनसा आवेश होता है धनात्मक या फिर ऋणात्मक या फिर यह आवेश हिन होता है तथा इसका द्रव्यमान कितना होता है इसके क्या क्या गुण होते है और क्या क्या उपयोग होते है  आदि | इन सभी बातो को  हम एक एक करके विस्तार पूर्वक समझेंगे तो सबसे पहले यही से  शुरुआत करते है की  यह क्या होता है और कहा पाया जाता है |

न्यूट्रॉन की खोज सबसे पहले सन 1932  में वैज्ञानिक जेम्स चेडविक ने की थी तथा अपने प्रयोगो के आधार पर उन्होंने यह बताया की न्यूट्रॉन एक प्रकार का  Sub – Atomic ( उप परमाण्वीय ) कण होता है जो की किसी भी परमाणु के नाभिक में पाया जाता है | तथा न्यूट्रॉन के ऊपर कोई भी आवेश नहीं होता है अर्थात यह एक आवेश हीन कण होता है इसका कारण होता है इस पर जितना धनावेश होता है उतना ही  ऋणात्मक आवेश भी होता है और इस प्रकार दोनों मिलकर कुल आवेश का योग  शून्य हो जाता है इसलिए इसे आवेश हीन कण भी कहा जाता है |

न्यूट्रॉन लगभग सभी परमाणुओं के अन्दर पाया जाता है केवल हाइड्रोजन परमाणु को छोड़कर | और सभी परमाणुओं के अन्दर नाभिक में प्रोटोन तथा न्यूट्रॉन एक नाभिकीय बल के द्वारा बंधे होते है जिसके कारण परमाणु का नाभिक बहुत ही स्टेबल होता है तथा इसी प्रकार किसी भी परमाणु के अन्दर नाभिक के स्थायित्व के लिए न्यूट्रॉन बहुत ही उपयोगी पार्टिकल होता है नाभिक के अन्दर |

 और न्यूट्रॉन का कुछ द्रव्यमान भी होता है जो की प्रोटोन के द्रव्यमान से ज्यादा होता है इसका कुल द्रव्यमान लगभग                    1. 675  × 10 -27  किलोग्राम के बराबर होता है और इस प्रकार किसी भी परमाणु के नाभिक का द्रव्यमान ज्ञात करने के लिए न्यूट्रॉन का द्रव्यमान भी बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि किसी भी परमाणु का जब परमाणु द्रव्यमान निकाला जाता है तो उसके लिए परमाणु के नाभिक में उपस्थित  प्रोटोन की संख्या  तथा उसी नाभिक में उपस्थित  Neutron की संख्या का योग किया जाता है और दोनों का योग जितना प्राप्त होता है  उसे ही उस परमाणु का परमाणु द्रव्यमान कहा जाता है | अब हम बात करते है इसके गुणों के बारे में की इसके कोन कोन से गुण होते है |

न्यूट्रॉन के गुण

जब हम इसके गुणों की बात करते है तो इसमें की प्रकार के गुण होते है जैसे की – 

1 . यह एक आवेश हीन पार्टिकल होता है अर्थात ये  किसी भी प्रकार की विद्युत चुम्बकीय आकर्षण या प्रतिकर्षण जैसी क्रियाओ में भाग नहीं लेता है और परमाणु के ऊपर किसी भी प्रकार का  Ionization Produce नहीं करता है |

2 . किसी भी परमाणु के नाभिक के अन्दर इसका कोई अस्तित्व नहीं होता है लेकिन जब नाभिक के बाहर जब Neutron को बहुत अधिक वेग से गति कराया जाए तो इससे Produce होने वाली Radiation काफी Dangerous होती है |

3 . इसका एक गुण यह भी होता है की जब एक न्यूट्रॉन फ्री होता है तो फ्री न्यूट्रॉन काफी ज्यादा Unstable  पार्टिकल होता है |

4 . इसके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई इलेक्ट्रिकल आवेश नहीं होता है इसलिए ये बहुत ही आसानी के साथ किसी भी परमाणु के नाभिक के इलेक्ट्रान Shells को Penetrate कर सकते है इनके ऊपर नाभिक का कुलाम फील्ड असर नहीं करता है |

5 . जब इनको किसी Isolated स्पेस में रखा जाता है तब इनका Decay Half लाइफ Of About 15 मिनट होता है और Decay प्रोटोन  , इलेक्ट्रान और  एंटी न्युट्रीनो के रूप में होता है इस प्रक्रिया को Beta Decay कहा जाता है | जहा Beta का मतलब इलेक्ट्रान होता है | और इस प्रोसेस का नतीजा यह होता है की स्पेस को Free Neutron के रूप में Devoid किया जाता है |

इस प्रकार हमने देखा की न्यूट्रॉन के कुछ महत्वपूर्ण गुण होते है अब हम देखते है की इसके क्या क्या उपयोग होते है |

न्यूट्रॉन के उपयोग

जब हम न्यूट्रॉन के उपयोग की बात करे तो इसका उपयोग कई फील्ड में किया जाता है जैसे की – 

1 . इसका उपयोग सबसे ज्यादा आजकल विभिन्न प्रकार की केमिकल रिएक्शन तथा  न्यूक्लियर पॉवर बनाने के लिए किया जा रहा है |

2 .  आजकल इसका उपयोग करके Neutron बम भी बनाए जा रहे है |

3 . इसका उपयोग Neutron Scattering फैसिलिटी के रूप में भी किया जा रहा है जिसका X – Ray में कई प्रकार की Reserch करने में उपयोग किया जाता है |

4 . इसका उपयोग Neutron एक्टिवेशन Analysis के लिए भी किया जाता है जिसमे मटेरियल Component की Delayed एव Triggered Gamma किरणों के Excitation के लिए न्यूट्रॉन का उपयोग किया जाता है |

5 . इसका उपयोग करके कई प्रकार Neutron Radiation भी Produce किये जाते है जिनका उपयोग कई प्रकार की रिएक्शन के लिए किया जाता है |

इस प्रकार हमने देखा की आजकल इसका उपयोग बहुत सी इंडस्ट्री में हो रहा है |

यह पेज आपको कैसा लगा ?

Average rating 4.6 / 5. Vote count: 5

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)

Filed Under: physics, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग Tagged With: न्यूट्रॉन, न्यूट्रॉन के गुण एव उपयोग

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

विषय

  • भौतिक विज्ञान
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान 
  • कंप्यूटर 
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स

Footer

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube

बनाना सीखें

  • ड्रोन कैसे बनाएं ?
  • रोबोट कैसे बनाएं ?
  • वेबसाइट कैसे बनाएं ?
  • एंड्राइड एप कैसे बनाएं ?

Policies

  • Shipping and Delivery
  • Refund and Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Shop

  • Shop
  • My account
  • Checkout
  • Cart

Mechanic37 2015 - 2024

  • साइटमैप
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन दें
  • Mechanical Notes
  • Electrical Notes
  • भौतिक विज्ञान
  • इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • कंप्यूटर सीखें
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स
  • ऑटोकैड टुटोरिअल