• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Mechanic37

Mechanic37

इंजीनियरिंग और फिजिक्स,केमिस्ट्री

  • भौतिक विज्ञान
  • इंजीनियरिंग नोट्स
    • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
    • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
    • इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
    • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स
  • रसायन
  • जीव विज्ञान
  • कंप्यूटर
Home » करंट डिवाइडर रुल क्या होता है ? इसका सूत्र समझाइये

करंट डिवाइडर रुल क्या होता है ? इसका सूत्र समझाइये

मार्च 13, 2021 by Er. Mahendra

2
(1)

करंट डिवाइडर रुल क्या होता है ? इसका सूत्र समझाइये

करंट डिवाइडर रुल क्या होता है ? इसका सूत्र

करंट डिवाइडर रुल

जब हम एक इलेक्ट्रिकल सर्किट को देखते है तो उसमे हमें दो तरह के कनेक्शन देखने को मिल सकते है , या तो उसके सभी प्रतिरोध , सर्किट में लगे वोल्टेज सोर्स यानि की बैटरी या फिर सेल आदि , तथा और भी सभी  Elements जो इलेक्ट्रिकल सर्किट को पूरा करने के लिए उपयोग किये जाते है |

ये सभी या तो श्रेणी क्रम ( Series )  में लगे होंगे या फिर समान्तर क्रम ( Parallel ) में  लगे होगे तब इस स्थति में दोनों ही कंडीशन में इन सभी Elements  के लिए वोल्टेज तथा करंट के लिए अलग – अलग नियम लागु होगे | जैसे की –

यदि कोई प्रतिरोध वोल्टेज सोर्स  जैसे की बैटरी , सेल आदि के समान्तर क्रम में लगा है तो ऐसे ही समान्तर क्रम में लगे सभी प्रतिरोधो का वोल्टेज एक सामान होगा , तथा इन सभी प्रतिरोधो से बहने वाली करंट का मान अलग – अलग होगा |

लेकिन यदि ये सभी प्रतिरोध वोल्टेज सोर्स जैसे की बैटरी , सेल आदि के श्रेणी क्रम में लगे हुए है तो इन सभी प्रतिरोधो के वोल्टेज का मान अलग – अलग होगा लेकिन इन  सभी प्रतिरोधो के करंट का मान एक समान होगा |

अब जब दोनों बातो सो समझने के बाद हमें पता चलता है की किसी भी इलेक्ट्रिकल परिपथ में यदि हमे करंट के  करंट डिवाइडर रुल को समझना है तो हमें एक ऐसा सर्किट समझना होगा जिसमे सभी प्रतिरोध वोल्टेज सोर्स के समान्तर क्रम में लगे हुए हो |

अब हम एक परिपथ समझते है जिसमे प्रतिरोध आदि सभी Elements वोल्टेज सोर्स के समान्तर क्रम में लगे हुए है | तब इस परिपथ में बहने वाली आउटपुट करंट जो की सभी Elements से होकर जाती है तथा जिसका मान सभी Elements के लिए अलग अलग होता है लेकिन अगर इन सभी फ्रैक्शन को जोड़ दिया जाए तो ये इनपुट करंट के बराबर होंगे | इसी को करंट डिवाइडर रुल कहते है |

इसका मतलब यह हुआ की जब किसी परिपथ की जो इनपुट करंट होती है उसका मान तथा जो आउटपुट करंट होती है उसका मान बराबर होता है लेकिन आउटपुट करंट उन सभी फ्रैक्शन का योग होता है जो परिपथ में लगे अलग – अलग Elements से होकर बहती है |

लेकिन इस तरह के परिपथ में सभी Elements से बहने वाली करंट को इस प्रकार डिवाइड किया जाता है की इन  सभी एलिमेंट्स में एनर्जी का लोस कम से कम तभी इनपुट करंट तथा आउटपुट करंट का मान बराबर हो सकता है  | नहीं तो अगर इन एलिमेंट्स से होने वाला एनर्जी लोस ज्यादा हुआ तो , इस स्थति में इनपुट करंट तथा आउटपुट करंट का मान बराबर नहीं होगा |

तो अब हम करंट डिवाइडर रुल के सूत्र तथा किस प्रकार इसको निकाला जाता है किसी भी सर्किट के लिए उसके बारे में समझेंगे |

करंट डिवाइडर रुल का सूत्र

किसी भी इलेक्ट्रिकल परिपथ में करंट डिवाइडर रुल को समझने के लिए हम एक परिपथ तेयार करते है जिसमे दो प्रतिरोध जिसमे से एक है R ₁ तथा दूसरा है R ₂ , इन दोनों प्रतिरोधो को एक दुसरे के भी समान्तर क्रम में जोड़ते है तथा इन दोनों को परिपथ में लगे बैटरी या सेल या अन्य कोई वोल्टेज सोर्स लगा हुआ हो जिसे V नाम दिया गया है उसके भी समान्तर क्रम में जोड़ते है |

अब हम मानते है की जो वोल्टेज सोर्स V है उससे बहने वाली करंट का मान  I है | तथा प्रतिरोध    R ₁ से बहने वाली  करंट का मान I ₁ है और प्रतिरोध R ₂ से बहने वाली करंट का मान I ₂ है |  अब जब आउटपुट करंट की बात करे तो हम मानते है की आउटपुट करंट का मान  I0 है | तब इस स्थति में आउटपुट करंट का मान दोनों प्रतिरोधो से बहने वाली करंट के योग के बराबर होगा अर्थात –

आउटपुट करंट  ( I0 ) = I ₁ +  I ₂  —– ( 1  )

लेकन हम जानते है की दोनों प्रतिरोध समान्तर क्रम में लगे हुए है इसलिए दोनों प्रतिरोधो के लिए वोल्टेज का मान एक सामान होगा अर्थात दोनों के लिए वोल्टेज का मान V ही होगा |

तथा अब हम इस स्थति में दोनों प्रतिरोध के  लिये ओह्म के नियम का प्रयोग करते है जो की V = I × R होता है | जब इस नियम का उपयोग दोनों प्ररिरोधो के लिए अलग – अलग किया जाता है तो I ₁ तथा   I ₂ के मान निम्न लिखित प्राप्त होते है –

I ₁ =  V / R ₁  तथा I ₂ = V / R ₂

अब इन दोनों करंट का मान अगर हम समीकरण 1  में रखे तो हमें निम्न लिखित  समीकरण प्राप्त होती है –

I0 =  V / R ₁  +  V / R ₂

I0 =  V [ 1 / R ₁  +  1 / R ₂ ] —- ( 2 )

जब इस समीकरण को आगे हल किया जाए और इस समीकरण से  यदि V का मान निकाला जाए तो  यह मान कुछ  इस प्रकार होगा –

 V = I0 [R ₁ R ₂ /  R ₁ + R ₂ ]  —- ( 3 )

अब हम समीकरण नम्बर 3 का उपयोग करे और करंट I ₁ का मान निकाले तो –

I ₁ =  V / R ₁ 

I ₁ =  I0 [ ( 1 / R ₁  ) /  (  1 / R ₁  + 1 / R ₂ ) ]

या   

I ₁ =  I0 [  R ₂ /  R ₁ + R ₂ ] —– ( 4 )

अब इसी  प्रकार यदि करंट I ₂ का मान निकाला जाए तो  –

I ₂ = V / R ₂

I ₂ = I0 [ ( 1 / R ₂  ) /  (  1 / R ₁  + 1 / R ₂ ) ]

या

I ₂ = I0 [R ₁ /  R ₁ + R ₂ ] —— ( 5 )

अब  समीकरण 4 एव 5 की सहायता से प्रतिरोध R ₁ तथा R ₂ में बहने वाली धारा I ₁ तथा I ₂ का मान ज्ञात किया जा सकता है |

 इन सूत्रों का उपयोग तब किया जा सकता है जब परिपथ में केवल दो ही प्रतिरोध लगे हुए हो |

लेकिन माना की जब हम इसी समीकरण का उपयोग n प्रतिरोध के लिए करे अर्थात जब परिपथ में n प्रतिरोध लगे हुए हो तब करंट का सूत्र इस प्रकार होगा  –

I n  =   I0 [ R / R n ]

जहा  –

I n =  किसी भी प्रतिरोध की करंट

 I0 =  आउटपुट या टोटल परिपथ की करंट

R = परिपथ का Equivalent प्रतिरोध

 इस प्रकार इस सूत्र का उपयोग किया जाता है |

यह पेज आपको कैसा लगा ?

Average rating 2 / 5. Vote count: 1

Filed Under: physics, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग Tagged With: करंट डिवाइडर रुल

Primary Sidebar

Recent Posts

  • क्युरी का नियम क्या है ? व्यंजन , कमियाँ , क्युरी ताप
  • रासायनिक सूत्र लिस्ट । PDF Download करें
  • इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी क्या है ? संरचना | वर्किंग सिद्धान्त | प्रकार
  • अभिक्रिया वेग व अभिक्रिया वेग को प्रभावित करने वाले कारक
  • विलेयता क्या होती है तथा इसको प्रभावित करने वाले कारक

विषय

  • भौतिक विज्ञान
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान 
  • कंप्यूटर 
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स

Footer

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Telegram 
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube

बनाना सीखें

  • ड्रोन कैसे बनाएं ?
  • रोबोट कैसे बनाएं ?
  • वेबसाइट कैसे बनाएं ?
  • एंड्राइड एप कैसे बनाएं ?

हमारे बारे में

इस जगह आप हिंदी में इंजीनियरिंग ,फिजिक्स,केमिस्ट्री,बायोलॉजी,कंप्यूटर etc सीख सकते हो |

Mechanic37 2015 - 2022

  • साइटमैप
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन दें
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • कंप्यूटर सीखें
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स
  • ऑटोकैड टुटोरिअल