• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Mechanic37

Mechanic37

इंजीनियरिंग और फिजिक्स,केमिस्ट्री

  • भौतिक विज्ञान
  • इंजीनियरिंग नोट्स
    • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
    • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
    • इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
    • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स
  • रसायन
  • जीव विज्ञान
  • कंप्यूटर
Home » भारत के प्रथम | राजनीती

भारत के प्रथम | राजनीती

जनवरी 6, 2023 by admin Leave a Comment

5
(1)

भारत के प्रथम राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,इंदिरा गांधी,स्वास्थ्य मंत्री,महिला राज्यपाल,महिला राष्ट्रपति इत्यादि नेता इस पेज पर है यह सब प्रतियोगी परीक्षाओं में आते है साथ इन सभी राजनेताओं की डिटेल भी दी गई है जो बहुत महत्वपूर्ण है

भारत के प्रथम-

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद –

डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी का जन्म बिहार राज्य के एक छोटे से गांव जीरादेई में 3 दिसम्बर 1884 को हुआ था राजेन्द्र प्रसाद जी ने आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति के पद का भार 26 जनवरी सन 1950 में संभाला था तथा इन्होंने देश की निष्ठा के साथ सेवा करते हुए 14 मई 1962 को राजेन्द्र प्रसाद जी ने राष्ट्रपति के पद से अवकाश ले लिया और अंत में इन्होंने अपने जीवन का आखिरी माह बिताने के लिये बिहार के ही सदाकत आश्रम को चुना और इसी आश्रम में इनकी 28 फरवरी 1963 को इनका निधन हो गया।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहरलाल नेहरू –

आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था नेहरू जी को बच्चों से बहुत लगाव था तथा इनके जन्मदिन को बालदिवस के रूप में मनाया जाता है इन्हें सभी लोग चाचा नेहरू जी के नाम से भी जानते हैं जवाहर लाल नेहरू नें आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के पद का भार 1947 में संभाला था तथा देश की सेवा करते समय एक दिन दिल का दौरा पड़ने से 27 मई 1964 को इनका निधन हो गया।

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी –

इंदिरा गांधी जी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थी इनका जन्म भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के घर में हुआ था जोकि इनकी एक इकलौती पुत्री थी इंदिरा गांधी जी का जन्म 19 नवंबर सन 1917 को इलाहाबाद के उत्तर प्रदेश राज्य में हुआ था इनका पूरा नाम ‘इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी’ जी था सन 1966 में अचानक से लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु होने के बाद सन 1969 में इंदिरा गांधी को कांग्रेस पार्टी की ओर से पहली महिला प्रधानमंत्री और भारत की तीसरी प्रधानमंत्री थी इंदिरा गांधी जी की मृत्यु 31 अक्टूबर 1984 को इन्हीं के साथ के दो सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई थी।

भारतीय टीम के पहले कप्तान कर्नल सी. के. नायुडू –

भारतीय टीम के पहले कप्तान कर्नल सी. के. नायुडू का जन्म 31 अक्टूबर सन 1895 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था उन्होंने इंग्लैण्ड के खिलाफ जून 1932 में 37 साल की उम्र में पहला टेस्ट मैच खेला उन्होंने भारत की ओर से चार साल में कुल 7 टेस्ट मैच खेले तथा उन्होंने अपने जीवन में कुल 207 फर्स्ट क्लास मैच खेले इन्होंने कम उम्र में ही खेलना शुरू किया सात साल की उम्र में ही इन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया लेकिन प्रथम श्रेणी की क्रिकेट की शुरुआत 1916 में बॉम्बे ट्रेंगुलर ट्रॉफी में की थी अपने 7 टेस्ट मैच के कैरियर में उन्होंने 350 रन बनाए 207 फर्स्ट क्लास के मैच में उन्होंने दस हजार रन बनाए कर्नल नायुडू को 1956 में सरकार ने इन्हें पदम् भूषण से सम्मानित किया गया था सी. के. नायुडू ने 1958 तक प्रथम श्रेणी की क्रिकेट खेली उन्होंने 1963 में 68 साल की उम्र में अंतिम बार क्रिकेट खेला था और 14 नवंबर 1967 में मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर शहर में उनका देहांत हो गया।

भारत की प्रथम स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृत कौर –

राजकुमारी अमृत कौर जी का जन्म 2 फरवरी सन 1889 को उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ नगर में हुआ था इनकी पढ़ाई इंग्लैंड में ही हुई थी वहां से इन्होंने एम.ए. की डिग्री हासिल करने के बाद राजकुमारी जी भारत लौट आईं सन 1947 में राजकुमारी जी को भारत की प्रथम स्वास्थ्य मंत्री के रूप में चुना गया था इन्होंने अपने पद पर रहते हुये जनता का साथ दिया और इन्होंने सन 1957 में मंत्री के पद से अवकाश ले लिया इनका बचपन से ही खेलकूद में बड़ी रुचि थी तथा ये एक साहसी और धार्मिक प्रवृत्ति महिला थी इनकी मृत्यु 2 अक्टूबर सन 1964 में हुई थी इनके मरणोपरांत दफनाने की अपेक्षा इन्हें जलाया गया था।

भारत की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायुडू –

सरोजिनी नायुडू का जन्म 13 फरवरी सन 1879 को एक बंगाली परिवार में आंध्रप्रदेश राज्य के हैदराबाद नगर में हुआ था सरोजिनी नायुडू को ‘कोकिला’ के नाम से जाना जाता है स्वतंत्र भारत में उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में सरोजिनी नायुडू को चुना गया था सरोजिनी जी महात्मा गांधी की सबसे प्रिय शिष्या थी एक दिन सरोजिनी नायुडू ऑफिस में काम करते समय हार्ट अटैक आने से 2 मार्च सन 1949 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हो गई थी।

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल –

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल जी का जन्म 19 दिसम्बर सन 1934 को महाराष्ट्र राज्य के नंदगांव में हुआ था इन्हें 25 जुलाई सन 2007 को भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था इन्होंने जनता की सेवा करते हुए 25 जुलाई सन 2012 को अपने राष्ट्रपति के पद से अवकाश ले लिया। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल एक साहसी और बहादुर महिला थी।

दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश –

चौधरी ब्रह्म प्रकाश जी का जन्म दक्षिणी अफ्रीका की राजधानी नरौबी में 16 सन 1918 को हुआ था ये ‘शेर ए दिल्ली’ तथा ‘मुगले आजम’ के नाम से काफी मशहूर थे इन्हें 17 मार्च सन 1952 को दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था तथा उस समय के ये सबसे युवा मुख्यमंत्री थे जो कि 33 की उम्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ तथा अपने पद पर कार्य करते समय 12 फरवरी सन 1955 को इन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद से अवकाश ले लिया ब्रह्म प्रकाश जी दिल्ली की जनता के लिये सुख दुख में हमेशा साथ रहे तथा वे आमलोगों की तरह बस में सफर करते थे दिल्ली की और वहां के लोगों की निष्ठा के साथ सेवा करते हुए सन 1993 में उनकी मृत्यु हो गई।

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह –

श्री कृष्ण सिंह जी का जन्म 21 अक्टूबर सन 1887 ई. में बिहार राज्य के मुंगेर जिला में हुआ था इन्हें बिहार केसरी के नाम से जाना जाता था तथा इन्हें आधुनिक बिहार का निर्माता भी कहा जाता था श्री कृष्ण जी को सन 1946 में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था ये कांग्रेस दल के नेता थे इन्होंने बिहार के लोगों की सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवा की और सेवा करते करते 1946 में मुख्यमंत्री के पद से विराम ले लिया तथा इनकी मृत्यु 31 जनवरी सन 1961 को गई।

अमरीका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन –

जॉर्ज वाशिंगटन का जन्म 22 फरवरी सन 1732 संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्जीनिया में हुआ था इन्होंने ब्रिटेन के ऊपर एक अमेरिकी क्रांति में विजय हासिल की थी इन्हें 1789 में अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ था अमेरिका में आज भी इनके नाम पर सिक्का चलता है सन 1797 में जॉर्ज वाशिंगटन ने राष्ट्रपति के पद से अवकाश ले लिया और अमेरिका के लोगों की सेवा करते हुए इनकी मृत्यु सन 14 दिसम्बर 1799 में हो गई थी।

यह पेज आपको कैसा लगा ?

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

Filed Under: प्रतियोगी परीक्षा

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Dual Axis Solar Tracking System कैसे बनाएं ? Project Report
  • Anti Sleep Alarm Project कैसे बनाएं ? Engineering Project
  • फायर फाइटर रोबोट कैसे बनाएं ? Fire Fighter Robot Final Year Project
  • सीमांत वेग क्या है इसका व्यंजक व उदाहरण
  • बायो सेवर्ट का नियम क्या है ? सूत्र | डेरीवेशन | उपयोग

विषय

  • भौतिक विज्ञान
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान 
  • कंप्यूटर 
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स

Footer

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Telegram 
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube

बनाना सीखें

  • ड्रोन कैसे बनाएं ?
  • रोबोट कैसे बनाएं ?
  • वेबसाइट कैसे बनाएं ?
  • एंड्राइड एप कैसे बनाएं ?

हमारे बारे में

इस जगह आप हिंदी में इंजीनियरिंग ,फिजिक्स,केमिस्ट्री,बायोलॉजी,कंप्यूटर etc सीख सकते हो |

Mechanic37 2015 - 2023

  • साइटमैप
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन दें
  • इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • कंप्यूटर सीखें
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स
  • ऑटोकैड टुटोरिअल