• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Mechanic37

Mechanic37

Show Search
Hide Search
  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन
  • मैकेनिकल
  • इलेक्ट्रिकल
  • कंप्यूटर
  • जीव विज्ञान
  • प्रोजेक्ट्स
You are here: Home / जीव विज्ञान । Biology / केन्द्रक | लाइसोसोम | लवक की खोज,भाग,कार्य और प्रकार

केन्द्रक | लाइसोसोम | लवक की खोज,भाग,कार्य और प्रकार

मई 6, 2019 by Sona 1 Comment

विषय-सूची

  • केन्द्रक ( Nucleus )
    • केन्द्रक के भाग
    • केन्द्रक के कार्य
  • लाइसोसोम या लयनकाय  ( Lysosomes )
    • लाइसोसोम के प्रकार
    • लाइसोसोम के कार्य
  • लवक ( Plastids )
    • लवक ( Plastids ) के भाग
      • 1. हरित लवक (Chloroplast)
      • 2. वर्णीलवक ( Chromoplast )
      • 3. अवर्णीलवक ( Lyukoplast )
    • लवक के कार्य

केन्द्रक , लवक , लाइसोसोम परिभाषा भाग प्रकार और चित्र

केन्द्रक ( Nucleus )

कोशिका के जीवद्रव्य का वह मुख्य भाग जो आकार में गोल ,अण्डाकार , घने गहरे रंग की रचना हैं , जिसे केन्द्रक कहते हैं |

केन्द्रक ( Nucleus ) की खोज 1831 में रॉबर्ट ब्राउन ने की |

कोशिका में केन्द्रक की संख्या एक होती हैं | केन्द्रक ( शुष्क भार पर आधारित ) में प्रोटीन , फोस्फोलिपिड्स , DNA तथा RNA क्रमशः 70% , 3-5% , 10% , 2-3% पाए जाते हैं |

केन्द्रक के भाग

केन्द्रक मुख्य रूप से चार भागों का बना होता हैं |

  1. केन्द्रक कला ( Nuclear membrane )
  2. केन्द्रक द्रव्य (Nucleoplasm / nuclear sap)
  3. केन्द्रिका ( Nucleolus )
  4. क्रोमेटिन धागे (Chromatin threads / chromatin fiber)

केन्द्रक के कार्य

  1. केन्द्रक को कोशिका का नियंत्रक कहते हैं क्योकि केन्द्रक कोशिका की समस्त जैविक क्रियाओं का नियंत्रण करता हैं |
  2. केन्द्रक आनुवांशिकता में भाग लेते है क्योकि केन्द्रक में गुणसूत्र पाए जाते हैं |
  3. केन्द्रक राइबोसोम का निर्माण करते हैं |
  4. केन्द्रक कोशिका विभाजन ( Cell division ) के समय गुणसूत्र की रक्षा करते हैं |

लाइसोसोम या लयनकाय  ( Lysosomes )

लाइसोसोम कोशिका द्रव्य की अत्यंत सूक्ष्म एवं एकल झिल्ली से घिरी हुयी वेसिकुलर जीवित संरचना हैं , जो कोशिका में पाचन की क्रिया का संचालन करती हैं |

लाइसोसोम की खोज C. de. duve ने चूहे की लिवर कोशिका में की |

लाइसोसोम को नाम Novikoff ( 1956 ) ने दिया था |

लाइसोसोम ज्यादातर जंतु कोशिकाओं में एंजाइम निर्माण करने वाली कोशिकाओं जैसे – अग्नाशय , यकृत , मस्तिष्क, थायरॉइड तथा गुर्दे आदि में पाए जाते हैं | लाइसोसोम में प्रोटिएज , राइबोन्युक्लिएज , डिओक्सीराइबोन्युक्लिएज , फ़ोसफेटेज आदि एन्जाइम पाए जाते हैं , इन सभी को अम्लीय अपघट्य कहते हैं

लाइसोसोम के अन्य नाम –

आत्मघाती थैली ( Suicidal bag ) , डिस्पोजल इकाई , परमाणु बम , डिमोलिशन स्कवैड , कोशिका के सफाई कर्मचारी ( Scavanger of cell ) , पुन चक्रीयकरण केंद्र ( Recycling center ), Cellular house keepers

लाइसोसोम के प्रकार

लाइसोसोम चार प्रकार के होते हैं –

  1. प्राथमिक लाइसोसोम ( Protolysosomes , storage granules )
  2. द्वितीयक लाइसोसोम ( Secondary )
  3. अवशिष्ट काय ( Residual bodies )
  4. ऑटोफैगिक रिक्तिकाएं ( Autophagic vacuoles )

लाइसोसोम के कार्य

  1. लाइसोसोम कोशिका विभाजन ( Cell division ) को आरंभ करते हैं |
  2. लाइसोसोम अस्थियों का निर्माण करते हैं |
  3. जन्तुओं में लाइसोसोम अण्डों में शुक्राणु के प्रवेश में सहायता प्रदान करके निषेचन की क्रिया में योगदान देते हैं |
  4. बीजों में लाइसोसोम अंकुरण की क्रिया को प्रेरित करते हैं |

लवक ( Plastids )

लवक ( Plastids ) गोलाकार , चपटे आकार , रंगीन अथवा रंगहीन एवं पादप कोशिकाओं में पायी जाने वाली , बड़े आकार की केन्द्रक से छोटी रचना हैं

हरे रंग के लवक को हरितलवक , रंगहीन प्लास्टिड को ल्यूकोप्लास्ट तथा रंगीन प्लास्टिड को क्रोमोप्लास्ट कहते हैं | ल्यूकोप्लास्ट दो मेम्ब्रेन युक्त सेमीओटोनोमस कोशिकांग हैं |

हैकेल (Haeckel ) ने 1865 में लवक ( Plastids ) की खोज की |

ए. एफ. डब्ल्यू. एस. शिम्पर (A. F. W. S. schimper ) ने सर्वप्रथम लवक ( Plastids ) शब्द का प्रयोग किया |

लवक ( Plastids ) कवक , जीवाणुओं , नीले-हरे शैवालों , मिक्सोमाइसीट्स आदि में नहीं पाए जाते हैं जबकि नग्न , द्विचक्रीय DNA , 70 ‘s’ राइबोसोम तथा लैमिला सभी लवकों में पाए जाते हैं |

लवक ( Plastids ) के भाग

लवक ( Plastids ) के तीन भाग होते हैं |

1. हरित लवक (Chloroplast)

हरितलवक (Chloroplast) द्वारा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोजन का निर्माण होता हैं | हरितलवक(Chloroplast) में क्लोरोफिल ‘A’ तथा क्लोरोफिल ‘B’ क्रमशः 75% , 25% पाए जाते हैं |

2. वर्णीलवक ( Chromoplast )

वर्णीलवक पौधों के रंगीन भागों जैसे पुष्पों के दलों तथा रंगीन फलों की भित्तियों में पाए जाते हैं |

3. अवर्णीलवक ( Lyukoplast )

अवर्णीलवक रंगहीन तथा भूरे रंग के भागों जैसे – जड़ , जमीन के अंदर के भाग , तने के आंतरिक भाग में पाए जाते हैं |

अवर्णीलवक (Lyucoplast ) कार्य के आधार पर तीन प्रकार के होते हैं –

  1. एमाइलोप्लास्ट – शर्करा का स्टार्च में संचय |
  2. इलायोप्लास्ट – वसा का संचय |
  3. प्रोटीनोप्लास्ट – प्रोटीन का संचय |

लवक के कार्य

  1. हरितलवक के ग्रेना में प्रकाशीय अभिक्रिया द्वारा ATP , NADPH बनाये जाते हैं तथा ऑक्सीजन मुक्त होती हैं|
  2. हरितलवक के स्ट्रोमा में अप्रकाशीय अभिक्रिया द्वारा शर्करा का निर्माण होता हैं |
  3. अवर्णीलवकों द्वारा भोज्य पदार्थों का संचय किया जाता हैं |
  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

Filed Under: जीव विज्ञान । Biology

जीव विज्ञान नोट्स

  • रक्त कणिकाएँ | लाल | श्वेत | बिम्बाणु
  • रक्त क्या है ? संगठन | कार्य | भाग
  • कोशिका किसे कहते है | सिद्धांत । संरचना |प्रकार |भाग | खोज
  • विटामिन किसे कहते हैं ? सभी प्रकार के विटामिनों का वर्णन
  • मृदा जल |मुरझाना |प्रकार |म्लानि गुणांक |जल अवशोषण
  • विसरण |परासरण |प्रकार |महत्व |अंतः शोषण
  • पादप शरीर क्रिया विज्ञान |खनिज लवण |कार्य |उपयोग |रोग
  • जड़ | तना | पत्ती | पत्ती के भाग | प्रकार | रूपांतरण
  • जीवोत्पत्ती एवं कोशिका विज्ञान | जीव विज्ञान | सजीवों के लक्षण
  • आधुनिक जीवविज्ञान | इसकी शाखाएँ | जैवरासायनिक आनुवांशिकी
  • कोशिका विभाजन | इसके प्रकार | कोशिका चक्र
  • जीवधारियों का वर्गीकरण | विषाणु | वाइरॉइड | प्रिआन | खोज
  • ऊतक एवं ऊतक तंत्र | ऊतक के प्रकार
  • माइटोकॉन्ड्रिया किसे कहते है | चित्र | खोज | कार्य
  • साइटोप्लाज्म | माइटोकोंड्रिया |गोल्जीकाय Quiz
  • केन्द्रक | लाइसोसोम | लवक की खोज,भाग,कार्य और प्रकार
  • अन्तः प्रद्रव्यी जाालिका | गॉल्जीकाय | राइबोसोम | तारक काय के प्रकार और कार्य

Reader Interactions

Comments

  1. Pankaj says

    सितम्बर 15, 2020 at 9:45 अपराह्न

    Nice sir ji

    प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

नयी और अपडेट

  • Hydraulic torque converter क्या है। इसके प्रकार। वर्किंग प्रिंसिपल।
  • लेजर डायोड क्या है ? कार्यविधि |
  • Electrical Engineering Notes In Hindi | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • विभवमापी वोल्टमीटर से किस प्रकार श्रेष्ठ है ? समझाइए
  • Remote Sensing क्या है ? इसकी विशेषताएं लिखिए
  • Hydraulic press क्या है। सिद्धांत । मुख्य भाग। Working। उपयोग

विषय चुने


भौतिक विज्ञान

रसायन विज्ञान

मैकेनिकल
इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रिकल
इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रॉनिक
कंपोनेंट्स

इंजीनियरिंग
प्रोजेक्ट्स

कंप्यूटर

जीव विज्ञान

Footer

Gmail पर varify जरूर करें

Subscribe कीजिये
  • Facebook
  • Flickr
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube

कॉपीराइट © 2015–2020

  • साइटमैप
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन दें
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • कंप्यूटर सीखें
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स