• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Mechanic37

Mechanic37

इंजीनियरिंग और फिजिक्स,केमिस्ट्री

  • भौतिक विज्ञान
  • इंजीनियरिंग नोट्स
    • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
    • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
    • इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
    • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स
  • रसायन
  • जीव विज्ञान
  • कंप्यूटर
Home » इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम क्या होता है ? इसके सबस्टेशन

इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम क्या होता है ? इसके सबस्टेशन

मार्च 24, 2021 by Er. Mahendra Leave a Comment

0
(0)

इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम क्या होता है ? इसके सबस्टेशन

इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम क्या होता है ? इसके सबस्टेशन

इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम

आज के इस टॉपिक में हम बात करने जा रहे है एक ऐसे सिस्टम के बारे में जिसमे इलेक्ट्रिकल पॉवर को जनरेट करने से लेकर इसको Distribute करने तक का कम्पलीट सिस्टम शामिल होता है इसे इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम कहते है | इसके अन्दर अलग अलग Operation के लिए अलग डिवाइस तथा अलग अलग Elements का उपयोग किया जाता है जिनके बारे में भी हम इस टॉपिक में समझेंगे तो अब हम इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम के  बारे में डिटेल में समझते है  की यह सिस्टम क्या होता है और किस तरह से इसके अन्दर लेक्ट्रिकल पॉवर को जनरेट किया जाता है |

इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम एक ऐसा नेटवर्क सिस्टम होता है जिसमे इलेक्ट्रिकल पॉवर को जनरेट किया जाता है फिर उसका ट्रांसमिशन किया जाता है जिससे पॉवर को Consumer तक पहुँचाया जाता है और फिर इस पॉवर का डिस्ट्रीब्यूशन किया जाता है  इस प्रकार पूरा इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम वर्क करता है |

इसके लिए अलग अलग Operation के लिए अलग अलग डिवाइस का उपयोग किया जाता है जैसे की सबसे पहले बात आती है इलेक्ट्रिकल पॉवर के Generation की तो इलेक्ट्रिकल पॉवर को जनरेट करने की इसके लिए  इलेक्ट्रिकल जनरेटर का उपयोग किया जाता है जो की Generating पॉवर प्लांट आदि हो सकते है जहा इलेक्ट्रिकल पॉवर Generate होती है |

फिर बात आती है इस पॉवर  के ट्रांसमिशन की जिसके लिए ट्रांसमिशन लाइन का उपयोग किया जाता है जिसमे Overhead ट्रांसमिशन लाइन होती है अंडर ग्राउंड ट्रांसमिशन लाइन होती है आदि जो की Short , Medium और Long ट्रांसमिशन लाइन के रूप में उपयोग की जाती है इनकी लम्बाई Consumer End पर निर्भर करती है की Consumer की Generating स्टेशन से दूरी कितनी है |

फिर बात आती है डिस्ट्रीब्यूशन की जिसके लिए डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम तथा पॉवर ट्रांसफार्मर आदि का उपयोग किया जाता है | इस प्रकार यह पूरा सिस्टम बना होता  है इसके अलावा इसमें जनरेटर , मोटर , Lightning arrestor, Isolator , Relay , Circuit breaker , कंडक्टर , Capacitor, Wave ट्रैप , अर्थिंग Arrangement ,  ट्रांसफार्मर आदि सभी डिवाइस तथा Elements का उपयोग किया जाता है |

इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम के सबस्टेशन

इसके लिए अलग अलग सबस्टेशन का उपयोग किया जाता है जिसमे जनरेटिंग सबस्टेशन , ट्रांसमिशन सबस्टेशन , तथा डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन को शामिल किया जाता है तो अब हम इन सभी सबस्टेशन के बारे में डिटेल में समझेंगे की ये किस तरह वर्क  करते है |

  जनरेटिंग सबस्टेशन

यह एक ऐसा सबस्टेशन होता है जहा इलेक्ट्रिकल पॉवर को जनरेट किया जाता है जिसके लिए कई तरह के पॉवर प्लांट का उपयोग किया जाता है जैसे की हाइड्रो पावर प्लांट , Wind पॉवर प्लांट , Nuclear पॉवर प्लांट , थर्मल पॉवर प्लांट आदि का उपयोग किया जाता है जिनमे जनरेटर की सहायता से इलेक्ट्रिकल पावर को जनरेट किया जाता है | ये जनरेटर मैकेनिकल पॉवर को इलेक्ट्रिकल पॉवर में बदलने का काम करते है |

अब जब एक बार जनरेटिंग स्टेशन पर पॉवर जनरेट हो जाती है तो यह पॉवर कम वोल्टेज लेवल की होती है क्योंकि ये कम वोल्टेज अल्टरनेटर के Armature पर कम स्ट्रेस डालता है लेकिन इस Low वोल्टेज पॉवर को लोड या फिर Consumer तक पहुँचाना बहुत ज्यादा Costly हो जाता है क्योंकि कम वोल्टेज के कारण ट्रांसमिशन के दौरान लोस बहुत ज्यादा होते है |

तथा वोल्टेज रेगुलेशन भी बहुत Poor होता है | जिससे बचने के लिए जनरेटिंग स्टेशन पर स्टेप अप ट्रांसफार्मर का उपयोग किया जाता है जिससे वोल्टेज को बढाया  जा सके | अब इस वोल्टेज को ट्रांसमिशन लाइन से सप्लाई की जाती है |

ट्रांसमिशन सबस्टेशन

यह ऐसा सबस्टेशन होता है जिसके द्वारा जनरेटिंग स्टेशन पर जनरेट होने वाले वोल्टेज को Load या फिर Consumer तक पहुँचाया जाता है इसके लिए ट्रांसमिशन लाइन का उपयोग किया जाता है | ये ट्रांसमिशन लाइन Overhead या Undergraound टाइप की हो सकती है जो की जनरेटिंग स्टेशन से Consumer या Load सिस्टम की दूरी पर निर्भर करती है इसके आधार पर Short , Medium और Long ट्रांसमिशन लाइन का उपयोग किया जाता है |

ट्रांसमिशन सबस्टेशन के द्वारा Transfor होने वाला वोल्टेज कई KV तक का हो सकता है जैसे की 66 KV , 120 KV , 230 KV , 500 KV , 765 KV आदि | कई KV तक के वोल्टेज इस सबस्टेशन के द्वारा ट्रांसमिट किये जाते है |

डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन

यह इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम का वह सबस्टेशन होता है जो की इलेक्ट्रिकल पॉवर को ट्रांसमिशन सबस्टेशन से Collect करता है तथा उसको Consumer या फिर Load सिस्टम तक पहुंचाता है | डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन के लिए स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर का उपयोग किया जाता है जहा वोल्टेज की रेंज को कम किया जाता है इसके लिए वोल्टेज को मेन्टेन करने के लिए इस सबस्टेशन में Capacitor तथा Reactor का उपयोग किया जाता है |

इस प्रकार से जहा भी Consumer को इलेक्ट्रिकल पॉवर पहुंचानी होती है या फिर किसी कंपनी या अन्य कोई Load सिस्टम जिसको पॉवर पहुचानी होती है उसे इस डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन से कनेक्ट कर दिया जाता है जहा पर लगे स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर की सहायता से इलेक्ट्रिकल पॉवर की सप्लाई की जाती है |

इस प्रकार यह पूरा इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम बना होता है जिसका उपयोग इलेक्ट्रिकल पॉवर को जनरेट करके उसको ट्रांसमिशन करके फिर इस पॉवर का डिस्ट्रीब्यूशन किया जाता है |

कुछ छोटे –  छोटे इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम को कुछ इंडस्ट्री , हॉस्पिटल , Commercial बिल्डिंग , एव मकानों आदि में भी देखा जा सकता है जो की थ्री फेज AC पॉवर सिस्टम पर आधारित होते है |

यह पेज आपको कैसा लगा ?

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

Filed Under: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग Tagged With: इलेक्ट्रिकल पॉवर सिस्टम

Reader Interactions

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Dual Axis Solar Tracking System कैसे बनाएं ? Project Report
  • Anti Sleep Alarm Project कैसे बनाएं ? Engineering Project
  • फायर फाइटर रोबोट कैसे बनाएं ? Fire Fighter Robot Final Year Project
  • सीमांत वेग क्या है इसका व्यंजक व उदाहरण
  • बायो सेवर्ट का नियम क्या है ? सूत्र | डेरीवेशन | उपयोग

विषय

  • भौतिक विज्ञान
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान 
  • कंप्यूटर 
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स

Footer

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Telegram 
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube

बनाना सीखें

  • ड्रोन कैसे बनाएं ?
  • रोबोट कैसे बनाएं ?
  • वेबसाइट कैसे बनाएं ?
  • एंड्राइड एप कैसे बनाएं ?

हमारे बारे में

इस जगह आप हिंदी में इंजीनियरिंग ,फिजिक्स,केमिस्ट्री,बायोलॉजी,कंप्यूटर etc सीख सकते हो |

Mechanic37 2015 - 2023

  • साइटमैप
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन दें
  • इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • जीव विज्ञान
  • कंप्यूटर सीखें
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स
  • ऑटोकैड टुटोरिअल